Hathras Stampede: सत्संग के दौरान हादसा, 100 के पार पहुंची मृतकों की संख्या, ज्यादातर महिलाएं शामिल

हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत, ज्यादातर महिलाएं। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे का संज्ञान लिया, घायलों को उचित उपचार के निर्देश दिए।

Jul 02, 2024 - 18:26
0 42
Hathras Stampede:  सत्संग के दौरान हादसा, 100 के पार पहुंची मृतकों की संख्या, ज्यादातर महिलाएं शामिल
Hathras Stampede: सत्संग के दौरान हादसा

block-350 block-350

Hathras Stampede:  सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। सत्संग समाप्त होने के बाद भीड़ निकल रही थी, जब बाबा का काफिला एक हिस्से से गुजर रहा था, तब भगदड़ मच गई। इस घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, और कई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अधिकारियों की तत्काल पहुंच

मृतकों में हाथरस और एटा के लोग शामिल हैं। शवों को अलीगढ़ और एटा पहुंचाया गया। डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल तुरंत मौके पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम हाउस में शवों की भीड़

हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी भीड़ जमा हो गई। एक ओर शव लाए जा रहे थे, तो दूसरी ओर परिजन पहुंच रहे थे। शवों के पास बैठे परिजनों का विलाप दिल को झकझोर रहा था। खबर लिखे जाने तक 25 शव एटा पोस्टमार्टम गृह में लाए गए हैं, जिनमें कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।

Read Also: भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़, CM Yogi ने लिया संज्ञान

सीएम योगी ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और जिला प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्री लक्ष्मी नारायण, मंत्री संदीप सिंह, चीफ सेक्रेटरी एवं डीजीपी को मौके पर भेजा है।

सीएमओ की पुष्टि

एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User