T20 इंटरनेशनल कप 2007 के बाद इंडिया के नाम, रोहित शर्मा ने लिया सन्यास

T20 इंटरनेशनल कप 2007 के बाद इंडिया के नाम, रोहित शर्मा ने लिया सन्यास

Jun 30, 2024 - 08:14
0 47
T20 इंटरनेशनल कप 2007 के बाद इंडिया के नाम, रोहित शर्मा ने लिया सन्यास

block-350 block-350

भारतीय टीम ने बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को 7 रनों से मात देने के साथ इस ट्रॉफी को दूसरी बार अपने नाम किया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी को जीतने के सूखे को भी खत्म करने में कामयाबी हासिल की। वहीं इस खिताब को जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से अपने रिटायरमेंट का भी ऐलान कर दिया, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि ये फैसला लेने के लिए इससे अच्छा समय नहीं हो सकता है।

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस फैसले के बारे में सभी को जानकारी दी जिसमें उन्होंने कहा कि ये मेरा टी20 इंटरनेशनल में आखिरी मैच था। मैंने हर उस पल का पूरा आनंद लिया जबसे मैंने इस फॉर्मेट में खेलने की शुरुआत की। मैंने भारतीय टीम से अपने करियर की शुरुआत भी इस फॉर्मेट से की थी। इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसले का समय इससे अच्छा नहीं हो सकता था। मैं कप जीतना था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने जहां आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा अब पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनके खाते में 50 जीत दर्ज हो गईं। वहीं रोहित से विराट कोहली ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में इस फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User