Kasganj अमांपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत भगूपुरा में हुआ मिशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन।

Jun 28, 2024 - 22:01
0 35
Kasganj अमांपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत भगूपुरा में हुआ मिशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन।

block-350 block-350

ग्राम पंचायत भगूपुरा में हुआ मिशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन। ग्रामीणों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा, अमांपुर कोतवाली के SHO ने किया महिलाओं व बच्चियों को जागरूक,

जनपद कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगूपुरा के पंचायत घर पर मिशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कोतवाल हरिभान सिंह राठौर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए विभिन्न नम्बरों के बारे में बताया, कोतवाल हरिभान सिंह ने बताया कि जन मानस को झूठे मुकदमे लिखवाने से बचना चाहिए।मिशन जागृति टीम द्वारा ग्राम पंचायत भगूपुरा में बालक व बालिकाओं व महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में बता कर जागरूक किया गया। वहीं ग्राम प्रधान भगूपुरा भीष्मपाल सिंह ने महिलाओं को बताया कि किस तरह साइबर फ्रॉड से बचें। इस दौरान ग्राम प्रधान भीष्मपाल सिंह, पंचायत सहायक अजीत प्रताप, आशा पप्पी व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User