जुलाई माह तक शत प्रतिशत बच्चों को आधार से जोड़ने के निर्देश

Jun 27, 2024 - 21:30
0 19
जुलाई माह तक शत प्रतिशत बच्चों को आधार से जोड़ने के निर्देश

block-350 block-350

जुलाई माह तक शत प्रतिशत बच्चों को आधार से जोड़ने के निर्देश

 फर्रूखाबाद । कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे 0 से 5 साल के बच्चो के शतप्रतिशत आधार कार्ड बनानें पर जोर दिया गया| जिले में 97 प्रतिशत आधार का कवरेज है, जिसका कारण छोटे बच्चों का आधार न बना होना है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने ब्लॉक क्षेत्र में सर्वे कर 0 से 05 वर्ष तक के कितने बच्चो के आधार बने है और कितने के आधार नही बने है इसकी सूची तैयार कर जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ मिलकर अभियान चलाये व ग्रामवार कैम्प लगाकर जुलाई माह तक 100 प्रतिशत आधार बनवाये।

डीएम नें निर्देशित किया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ये तय करे कि सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने बाले बच्चो के आधार वही बनाये जाये| डाक विभाग को निर्देश दिये कि वह अपनी 14 टीमें डीपीओ को उपलब्ध करायें जिससे ब्लॉकवार 02 -02 टीमें लगाकर आधार बनाये जा सके, बीएसए को निर्देशित किया गया कि वह अपने सभी स्कूलों में सभी बच्चों का आधार बनवाना तय करें।

 जनपद में जिन पात्र व्यक्तियों पर राशनकार्ड नही है, उनकी सूची बनाकर 15 दिन में उनका आवेदन कराया जाये| जनपद में फैमिली आईडी का कोई भी आवेदन लंबित न रहे, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User