पत्नी के मायके से ना आने पर युवक से ससुराल के बाहर खुद को लगायी आग

Jun 26, 2024 - 19:20
0 32
पत्नी के मायके से ना आने पर युवक से ससुराल के बाहर खुद को लगायी आग

block-350 block-350

पत्नी के मायके से ना आने पर युवक से ससुराल के बाहर खुद को लगायी आग

फर्रुखाबाद/नवाबगंज। मायके से रह रही पत्नी के ससुराल आनें से मना करनें से खफा युवक नें खुद को आग लगा ली | उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जनपद मैनपुरी के बिछवा के ग्राम उबार खेड़ा निवासी अनुज सक्सेना की बीते 8 साल पूर्व थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम अटसैनी पहाड़पुर निवासी मंगूलाल की पुत्री संगीता से शादी हुई थी।

आरोप है कि अनुज पत्नी संगीता के साथ मारपीट करता था। इसलिए संगीता अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। अनुज लगभग 12 दिन पूर्व ससुराल में ही रुका था| अनुज के ससुर मांगूलाल ने बताया कि दामाद अनुज सक्सेना ने कहा की मेरी पत्नी संगीता को मेरे साथ भेज दो। अपने साथ ले जाएंगे, नहीं तो ससुराल में इसी चौखट पर प्राण त्याग देंगे।

देर रात अनुज ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसमें अनुज सक्सेना गंभीर रूप से झुलस गया। ससुराल वालों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की है। अनुज सक्सेना को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User