BB OTT 3 में पहले नॉमिनेशन: वड़ा पाव गर्ल और सई केतन तक, पहले हफ्ते में हो सकते हैं बाहर

BB OTT 3: ग्रांड प्रीमियर में होस्ट अनिल कपूर ने दर्शकों को उन 16 सदस्यों से मिलवाया जो इस खेल का हिस्सा होंगे।

Jun 24, 2024 - 09:53
0 42
BB OTT 3 में पहले नॉमिनेशन: वड़ा पाव गर्ल और सई केतन तक, पहले हफ्ते में हो सकते हैं बाहर
BB OTT 3: वड़ा पाव गर्ल और सई केतन तक, पहले हफ्ते में हो सकते हैं बाहर

block-350 block-350

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की शुरुआत हो चुकी है और ग्रांड प्रीमियर में होस्ट अनिल कपूर ने दर्शकों को उन 16 सदस्यों से मिलवाया जो इस खेल का हिस्सा होंगे। इस सीजन में पिछले सीजन से कहीं ज्यादा ड्रामा और इन्टेन्सिटी देखने को मिलेगी, इसका ट्रेलर शुरुआत में ही मिल गया है। लेटेस्ट एपिसोड में खिलाड़ियों ने बिग बॉस हाउस के भीतर अपना पहला वोट डाला और नॉमिनेशन प्रक्रिया का हिस्सा बने। जल्द ही एक या उससे ज्यादा कंटेस्टेंट इस रेस से बाहर हो सकते हैं।

शो में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू:

 बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में काफी कुछ नया है और जहां दर्शकों को एक के बाद एक कई सरप्राइज मिले, वहीं फैंस के लिए भी चीजें आसान नहीं रहने वाली हैं। झगड़े और तू-तू मैं-मैं अभी से शुरू हो गई है और कुछ ही हफ्तों में साफ हो जाएगा कि कौन किस पर भारी पड़ने वाला है। लाइव फीड में दिखाया गया है कि घरवालों ने पहला नॉमिनेशन किया जिसके तहत उन्हें किन्हीं दो लोगों की तस्वीरें डिसकार्ड करनी थीं जिन्हें वो इस शो का हिस्सा नहीं देखना चाहते हैं।

सीजन का पहला नॉमिनेशन प्राइवेट:

जहां दीपक चौरसिया को उनकी सेहत के चलते थोड़ी लिबर्टी मिली और उन्हें कनफेशन रूम में आकर नॉमिनेशन करने कहा गया, वहीं बाकी खिलाड़ियों को एक-एक करके एक्टिविटी एरिया में बुलाया गया, जहां पर उन्होंने नॉमिनेशन किया। क्योंकि यह एक प्राइवेट नॉमिनेशन था, इसलिए लोगों को इस बारे में एक दूसरे को बताने या चर्चा करने से मना किया गया, लेकिन नॉमिनेशन इतनी बड़ी चीज है कि खिलाड़ी जाहिर तौर पर इस बारे में बात करेंगे।

Read Also: 

पहले हफ्ते में कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?:

 डेंजर जोन में पहुंच चुके खिलाड़ियों की बात करें तो नॉमिनेशन के बाद सना मकबूल, सई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल), विशाल पांडे, अरमान मलिक और उनकी पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक भी इस डेंजर जोन में हैं। अब क्योंकि इन कंटेस्टेंट्स की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है, तो देखना होगा कि किस खिलाड़ी का सफर पहले ही हफ्ते में खत्म होने जा रहा है। मालूम हो कि उर्फी जावेद पहले ही हफ्ते में एविक्ट हो गई थीं, लेकिन बावजूद इसके वो पॉपुलैरिटी मेंटेन करने में कामयाब रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User