वेवा गरीब महिला को पीटा, हुई बेहोश, मोहल्ले वासियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

May 30, 2024 - 14:42
0 16
वेवा गरीब महिला को पीटा, हुई बेहोश, मोहल्ले वासियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

block-350 block-350

वेवा गरीब महिला को पीटा, हुई बेहोश, मोहल्ले वासियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला नईबस्ती में जेठानी व उसके पुत्रो ने अपनी देवरानी को मारपीट कर घायल कर कर दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। घटना की जानकारी पर मोहल्लेवासियों ने महिला को सीएचसी में भर्ती गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में महिला से जानकारी की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। नगर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी वेवा सीता को मोहल्लेवासियों ने घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने बताया वह शादी बरात में पूड़ी बेलने का कार्य करती है। दो दिन पहले जेठानी व जेठ के लड़को ने उसके साथ गाली गलौज की।

जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट की। इस पर वह शांत हो गई। मंगलवार को फिर आरोपितों ने फिर गालियां दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने जमकर मारापीटा। इस पर वह बेहोश हो गई। महिला का कहना है उसके छोटे छोटे बच्चे है। जब बच्चों की रोने की आवाज मोहल्लेवासियों ने सुनी तो वह मौके पर पहुंचे।

जहां उसे सीएचसी लाए। इधर घटना की जानकारी पर कस्बा चैकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी मौके पर पहुंचे और महिला से घटना के बारे मे ंपूरी जानकारी ली। महिला ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User