कासगंज अटेवा व गुरुजन एवं समाज के लोंगों द्वारा मेधावियों को किया सम्मानित ।

May 19, 2024 - 19:48
0 14
कासगंज अटेवा व गुरुजन एवं समाज के लोंगों द्वारा मेधावियों को किया सम्मानित ।

block-350 block-350

अटेवा ने किया मेधावियों का सम्मान

कासगंज हाल ही में आये यूपी और सी बी एस सी बोर्ड के नतीजों में मेधावियों ने अच्छे मार्क्स प्राप्त किये।नतीजे आने पर मेधावी ,गुरुजन एवं उनके परिजन जश्न मनाते नजर आए।

मेधावियों को गुरुजन एवं समाज के लोंगों ने सम्मानित किया।इसी क्रम में अटेवा कासगंज ने यूपी बोर्ड श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की इंटर की टॉपर कृष्ण प्रिया पुत्री श्री मलिखान सिंह पाल जिला महा मंत्री अटेवा कासगंज एवं शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल की दशमी कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले प्रसून कुमार पुत्र श्री देवेंद्र कुमार ब्लॉक मंत्री अटेवा सहावर को सम्मानित किया।कृष्ण प्रिया ने 92.6प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं प्रसून कुमार ने 96.2प्रतिशत अंक प्राप्त किये।दोनों मेधवियों ने इस सफलता का श्रेय परिवार जनों, गुरुजनों एवं अपनी मेहनत को दिया।कृष्ण प्रिया न्यायिक सेवा में जाकर समाज सेवा करना चाहती है वहीं प्रसून कुमार एम बी बी एस कर अपने बाबा डॉ होरी लाल राना की तरह डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहता है। आज के सम्मान समारोह में योगेश यादव जिलाध्यक्ष अटेवा, विनीता यादव, राधा प्यारी, जगवीर सिंह, डॉ होरीलाल राना मलिखान सिंह पाल, मो अफजल, योगेश प्रधान, देवेंद्र कुमार, कल्पना,कुलदीप कुमार ,लव किशोर, रवि कुमार,भूपेंद्र कुमार, दुष्यंत आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User