ट्यूशन पड़ने की कहकर दोस्त के साथ गई नाबालिग, जंगल में लेजाकर 5 लोगों ने किया रेप

May 19, 2024 - 09:13
0 23
ट्यूशन पड़ने की कहकर दोस्त के साथ गई नाबालिग, जंगल में लेजाकर 5 लोगों ने किया रेप

block-350 block-350

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक बार फिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, 6 मई को नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ कल्याणपुर के जंगल में यह कहकर गई थी कि उसे घर पर ही पढ़ाया जाएगा।

एक नाबालिग लड़की को एक लड़के के साथ जंगल में अकेले जाते देख 5 लड़कों ने उसका पीछा किया. जंगल में पहुंचते ही आरोपियों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। सभी आरोपियों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की सहेली भी डर के मारे लड़की को जंगल में अकेला छोड़कर भाग गई।

घटना के बाद नाबालिग ने हिम्मत जुटाई और फटे कपड़ों के साथ अपने घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिवार को बताई. घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पूरी बात जानने के बाद परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी कोई कामयाबी नहीं लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User