Fraud: मुम्बई क्राइम ब्रांच बता ठगे रूपये, पुलिस नें कराये वापस

Farrukhabad Fraud News: मुम्बई क्राइम ब्रांच बता ठगे रूपये, पुलिस नें कराये वापस

May 15, 2024 - 18:37
 0  21
Fraud: मुम्बई क्राइम ब्रांच बता ठगे रूपये, पुलिस नें कराये वापस
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

मुम्बई क्राइम ब्रांच बता ठगे रूपये, पुलिस नें कराये वापस

फर्रुखाबाद। जनपद इस समय आये दिन किसी ना किसी के पास अचानक फोन आ रहा है| उधर से बोलने वाला व्यक्ति किसी को खुद आईपीएस दिल्ली या क्राइम ब्रांच बताकर धमकाने का प्रयास कर रहा है| जो डर गया उससे रूपये की ठगी कर ली जाती है | लिहाजा पुलिस नें इस तरह के किसी भी काल आनें पर खुद को साबधान रखने की अपील भी की है| साथ ही पुलिस नें एक मामले में ठगे गये 50 हजार रूपये भी वापस कराये| दूसरी तरफ विदेशी व्यापार में रूपये लगानें के नाम पर ठगे गये 6,09,000 रूपये वापस कराये |

दरअसल डा. आशीष हांडा नें एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज करायी थी| जिसमे कहा कि साइबर ठगों नें फोन कर खुद को मुम्बई क्राइम ब्रांच से बताय| ठगों नें कहा कि उनके नाम के आधार कार्ड से लिंक पार्सल मुम्बई से ताइबान भेजा गया है| जिसमे 5 अबैध पासपोर्ट व एमडीएमए ड्रग्स है| एचडीएफसी बैंक ब्रांच मुम्बई से शिकायत कर्ता के नाम का फर्जी खाता भी खुलना पाया गया| इसके साथ ही साइबर ठगों नें डा. आशीष को मानव तस्करी व शब्दों में काले धन को वैध बनाने में संलिप्त होना बताया| बचने के लिए डा. से 50 हजार रूपये ठग लिये| जनपद के साइबर पुलिस टीम नें 50 हजार रूपये वापस कराये|

कोतवाली फतेहगढ़ के रखा रोड़ निवासी विनय कुमार झा नें 14 मार्च को तहरीर दी थी | जिसमे कहा गया कि उनके पास एक एनी नाम बताकर फोन आया और मैसेज व काल कर अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में निवेश करनें को कहा| और विनय कुमार के खाते से अलग-अलग तिथियों में 37,25,879 रूपये ठग लिए | साइवर शाखा नें कुल 6,09,000 रूपये वापस कराये |