उत्साहित सपाईयों ने तोड़ी बैरिकेटिंग, हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक उमड़े सैलाब को नहीं संभाल पाई पुलिस

May 08, 2024 - 20:39
0 20
उत्साहित सपाईयों ने तोड़ी बैरिकेटिंग, हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक उमड़े सैलाब को नहीं संभाल पाई पुलिस

block-350 block-350

उत्साहित सपाईयों ने तोड़ी बैरिकेटिंग, हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक उमड़े सैलाब को नहीं संभाल पाई पुलिस

शाक्यों ने गाँव-गाँव से निकल दिखायी ताकत तो पुराना सपा का गढ़ फिर दिखा जीवंत फर्रुखाबाद। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सदर विधानसभा में हुई सभा ने पहले आए दिग्गजों के रिकॉर्ड खराब कर दिये। उफनाई भीड़ से खचखच भरा क्रश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड से लेकर हेलीपैड भारी भीड़ को संभालते पुलिस पसीना- पसीना हुई। खाकी को कई बार लाठी भी फटकारनी पड़ी।

अपने नेता की एक झलक देखने के लिये सपा का यह पुराना गढ़ फर्रुखाबाद एक बार फिर हरा भरा दिखा। क्रश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को हुई पूर्व मुख्यमंत्री की सभा ने विपक्षी दलों के दाँत खट्टे कर दिये। सदर विधानसभा में पहले से आए दिग्गजों के जहाँ रिकॉर्ड टूटे वहीं सपाईयों के चेहरों पर दिल खोलकर मुस्कान नजर आयी। गदगद सपा प्रत्याशी डॉ० नवल किशोर शाक्य ने कहा कि उनके विश्वास से भी परे जनता का यह प्यार भुलाया नहीं जा सकता।

वह जान गए कि जनता उनका चुनाव लड़ने लगी। तो उम्मीदों पर फर्रुखाबाद का बेटा भी खरा ही उतरेगा। महानदल से लेकर इण्डिया गठबंधन के सभी प्रमुख घटक दल बुधवार को अपनी ताकत का अहसास दिखाने के लिए बेताब रहे। हर कोई सपा मुखिया को एकजुटता के साथ दिखने की होड़ में था, क‌द्दावर नेता रजत क्रान्तिकारी, शंशाक सक्सेना सहित विजय यादव, डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत और उनका कुनबा कहीं पीछे नहीं रहा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा खेला गया नया कार्ड भी यहाँ सफल रहा जब पाल समाज की उनकी सभा में बढ़ चढ़कर भागीदारी दिखी। वहीं कूर्मि समाज के दिग्गज फिर अखिलेश के साथ दिखे तो ब्राह्मणों का एक बड़ा तबका सभा को सफल बनाने के लिये जुटा रहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल तिवारी से लेकर पूर्व विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद के लोग इस्लाम चौधरी, वसीमुजमा खान और तमाम जाने-माने चेहरे डटे दिखायी दिए।

छतों पर लटके दिखे लोग तपती धूप में दोपहर करीब ढाई बजे सपा मुखिया के उड़न खटोला को देखने के लिये लोग घरों की छतों पर लटके रहे। सपा प्रत्याशी डॉ० नवल किशोर की पत्नी श्रीमती प्रियंका शाक्य का महिलाओं में यहाँ जादू खूब चला। मातृशक्ति ने अखिलेश की सभा में जमकर शिरकत की। कार्यकर्ताओं का उत्साह तो ऐसा रहा कि उन्होंने बैरिकेटिंग ही तोड़ डाली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User