एसडीएम ने दिलाई शपथ बताया मतदान का महत्व

May 07, 2024 - 19:18
0 29
एसडीएम ने दिलाई शपथ बताया मतदान का महत्व

block-350 block-350

एसडीएम ने दिलाई शपथ बताया मतदान का महत्व

कायमगंज / फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद में मतदान की तिथि 13 मई निर्धारित की गई है । इस चरण में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नगर की साहसी बालिका संस्था द्वारा आज नोनियमगंज मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को अपना वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

बड़े ही सरल और रोचक ढंग से संस्था की सदस्य बालिकाओं ने उपस्थित लोगों को समझाया आपके मत का क्या महत्व है और मताधिकार का प्रयोग करना क्यों जरूरी है । कार्यक्रम से प्रभावित होकर वहां मौजूद महिलाओं पुरुषों तथा युवाओं ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करने की बात कहीl

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कायमगंज यदुवंशकुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तथा उसकी स्वच्छता एवं सुदृण्ता के लिए मतदान करना जरूरी होता है । उन्होंने बताया कि इस बार जनपद में औसत मतदान 70% से भी अधिक किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ।

इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने खासकर महिलाओं तथा युवाओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की । कार्यक्रम अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज रामऔतार -एल आई यू प्रभारी राघवेंद्र सिंह – सीएचसी से डॉक्टर जितेंद्र बहादुर एवं कार्यक्रम आयोजन साहसी बालिका संस्था की पदाधिकारी खुशबू मिश्रा – सिल्की मिश्रा -अंकुर मिश्रा – शिवानी – निकिता . अंजू – गरिमा – संजना – दिव्या – कशिश -चांदनी – चिराग सहित नगर के अन्य कुछ संभ्रांतजन उपस्थित रहे l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User