प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने से भारतीय क्रिकेटर की हुई मौत, दुःखद

May 06, 2024 - 21:14
0 972
प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने से भारतीय क्रिकेटर की हुई मौत, दुःखद

block-350 block-350

Indian Cricketer: खेल के दौरान कभी-कभी मैदान पर दुर्भाग्यवश दुखद घटनाए घट जाती हैं। वह चाहे ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज (Phillip Hughes) का हादसा हो या फिर बिजली गिरने से इंडोनेशियन फुटबालर की मौत हो गई। हाल ही में ऐसी एक दुखद घटना महाराष्ट्र के पुणे में हुई है।

 यह दुखद घटना तब घटी जब एक भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) मैदान पर खेल रहा था और इसी दौरान गेंद लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने से हुई Indian Cricketer की मौत महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित लोहगांव में क्रिकेट खेलते समय एक बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई। 11 वर्षीय क्रिकेटर की मौत खेल के दौरान प्राइवेट पार्ट (Private Part) में गेंद लगने से हुई।

मिली जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय शौर्य खेल के दौरान गेंदबाजी कर रहा था। गेंदबाजी के दौरान जब बल्लेबाज की ओर तेजी से गेंद फेंकता है, तब बल्लेबाज बल्ले से गेंद पर सीधा प्रहार करता है और गेंद सीधे शौर्य की ओर आकर उसके प्राइवेट पार्ट पर लगती है। इसके बाद शौर्य जमीन पर गिर पड़ता है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना इस दर्दनाक हादसे का पूरा वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

खेल के दौरान बच्चे की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया है। मृतक लड़के का पूरा नाम ​​शंभू कालिदास खांडवे है। शौर्य वहां पर अपने अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। जब उसे चोट लगती है और वह गिर पड़ता तब उसके साथी खिलाड़ी उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आता है, तो वें वहां क्रिकेट खेल रहे अन्य लड़कों को वहां बुलाते हैं। जब अन्य खिलाड़ी आते हैं, तो शौर्य को अस्पताल लेकर जाया जाता है।

लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। 11 वर्षीय क्रिकेटर शौर्य के मौत के मामले को लेकर विमानतल थाने पर अकस्मित मौत के मामले पर एफआईआर किया गया है। इससे पहले नोएडा में एक व्यक्ति की खेल दौरान हार्ट अटैक आने से अचानक मैदान पर गिर पड़ता है और मौके पर ही मृत्यु हो जाती है। वहीं, इससे पहले जनवरी में एक 52 वर्षीय मुंबई के एक क्रिकेटर की सिर में गेंद लगने से मौत हो जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User