मस्जिद में मौलवी ने लड़की को बुलाकर किया रेप

May 05, 2024 - 07:55
0 447
मस्जिद में मौलवी ने लड़की को बुलाकर किया रेप

block-350 block-350

राजस्थान के पाली से रेप का मामला सामने आया है. यहां मस्जिद में बुलाकर दुष्कर्म किया गया. पाली के बाली उपखण्ड क्षेत्र के नाना थाना अंतर्गत निवासी 19 साल की बालिका के साथ मस्जिद के मौलवी ने काम के बहाने मस्जिद में बुलाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता काफी समय तक घर नहीं पहुचीं तो परिजन तलाश करते हुए मस्जिद में गए तो बालिका के साथ मौलवी एक कमरे में बंद मिला. परिजनों ने देर रात नाना थाने में मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक पाली के थाना क्षेत्र निवासी एक 19 साल की बालिका ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके घर मौलवी अब्दुल गनी आता जाता रहता था. गुरुवार को मौलवी जब घर आया तो पीड़िता ने कहा कि शुक्रवार शाम को मस्जिद आना वहां काम है। शुक्रवार शाम जब पीड़िता मस्जिद गई तो मौलवी ने मस्जिद के अंदर बने कमरे में ले जाकर जोर जबरदस्ती और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया की मौलवी ने उसको धमकी देते हुए कहा की आज हुई घटना की जानकारी अगर उसने परिजनों को दी तो वह उसे जान से मार देगा।

 परिजनों ने शुक्रवार रात में ही नाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले ही मौलवी ने अपने परिवार को गांव भेज दिया था और मौलवी का पीड़िता के घर पिछले कई सालों से आना-जाना था. घटनाक्रम को लेकर पुलिस पीड़िता का शनिवार को सुमेरपुर में मेडिकल करवाया गया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दिया गया है. पीड़िता का मेडिकल भी करवा दिया है. मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User