Kasganj का प्रेमी Noida की प्रेमिका , फेसबुक से हुआ प्यार शिकोहाबाद पहुँचे मिलने

Aug 03, 2023 - 12:36
Updated: 3 years ago
0 511
Kasganj का प्रेमी Noida की प्रेमिका , फेसबुक से हुआ प्यार शिकोहाबाद पहुँचे मिलने

block-350 block-350

UP कासगंज के एक युवक की फेसबुक पर ग्रेटर नोएडा की एक किशोरी से दोस्ती हो गई।

वह दोनों फेसबुक पर बात करने लगे। कुछ दिन में यह बात वाट्सएप चैट तक आ गई। यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने मिलने का प्लान बनाया, किसी नए शहर में। 30 जुलाई को किशोरी अपने प्रेमी से मिलने फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद आ पहुंची।

उधर, कासगंज से युवक भी आ गया। इसके बाद दोनों एक दिन शिकोहाबाद में रुके। मंगलवार को वह यहां से कहीं और जाने के लिए निकले। ओवरब्रिज के नीचे बैठकर बातें कर रहे थे। संदेश होने पर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को पास में बुलाया। उनके पूछताछ की।

 पूछताछ में जो सामने आया उसने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया। दोनों घर से भागे थे। किशोरी ने बताया कि छह माह पूर्व कासगंज के संदीप से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों फेसबुक पर चैट करते रहते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर चैट होना शुरू हो गया। दोनों मोबाइल नंबर पर बात करने लगे। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे से मिलने की योजना बनाई। इसी प्लान के तहत 30 जुलाई को किशोरी और उसका प्रेमी अपने घरों से निकल आए।

 दोनों शिकोहाबाद पहुंचे और यहां एक होटल में रूम लेकर रुके। एक अगस्त को दोनों कहीं जाने की फिराक में एटा चौराहे पर पहुंचे और वाहन का इंतजार करने लगे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध देख चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को हवालात में बंद कर दिया।

 जबकि किशोरी को थाने बैठा दिया। पुलिस की सूचना पर किशोरी की मां थाने पहुंच गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र का कहना है कि प्रेमी युगल थाने में हैं। पुलिस की सूचना पर लड़की की मां नोयडा से शिकोहाबाद थाने आ गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User