मेधावी छात्र / छात्राओं ने किया विद्यालय टॉप

मेधावी छात्र / छात्राओं ने किया विद्यालय टॉप

Apr 22, 2024 - 17:24
0 26
मेधावी छात्र / छात्राओं ने किया विद्यालय टॉप

block-350 block-350

मेधावी छात्र / छात्राओं ने किया विद्यालय टॉप

कायमगंज / फर्रुखाबाद

 बोर्ड परीक्षा के हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावी छात्रों को मिला उनकी मेहनत का फल । परीक्षा परिणाम के बाद जिन बच्चों ने अपना विद्यालय टॉप किया या फिर प्रदेश में नंबर मिला । बधाई के साथ उनकी चर्चा हो रही है ।

कायमगंज नगर के रामनारायण इंटर कॉलेज से संबद्ध किरन पब्लिक स्कूल में अध्यनरत रही इंटरमीडिएट की छात्रा वैष्णवी ने पूर्णांक 600 में से 558 नंबर प्राप्त कर अपने विद्यालय में टॉप करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया । वही इसी विद्यालय के छात्र नित्यम कौशल ने 600 में से 551 अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर दूसरा तथा लाइबा अकरम ने 600 में से 523 अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

Read Also:Farrukhabad Loksabha Seat: क्या है इतिहास और किसका है कब्जा

 इस उपलब्ध पर विद्यालय प्रबंधक डॉ वीरेंद्र गंगवार – प्रधानाचार्य गुरु पॉल – उप प्रधानाचार्य जैनसी पॉल ने अपने विद्यालय के इन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही उन्हें आशीर्वाद दिया ।

 बताया गया कि बच्चों की उपलब्धि के पीछे उनके अभिभावकों के साथ ही विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिका फर्रुरुख खां – राहुल गौतम – दीप्ति मिश्रा जैन – जोगेंद्र राठौर -अंजलि तिवारी – सीमा राठौर सुमि पी रोज आदि का विशेष सहयोग रहा है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User