दुनिया में उथल पुथल के बीच मजबूत सरकार देश की जरुरत: नकवी

Apr 19, 2024 - 08:11
Updated: 2 years ago
0 13
दुनिया में उथल पुथल के बीच मजबूत सरकार देश की जरुरत: नकवी

block-350 block-350

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया में व्याप्त उथल-पुथल के माहौल के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार मुल्क की जरूरत है।

पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दुनिया के कई देश आज युद्ध की आशंका से ग्रसित है। देखा जाये तो दुनिया उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थायित्व से भरपूर और मजबूत नेतृत्व वाली सरकार मुल्क की जरूरत है।

उन्होने कहा कि आज ऐसी विपक्षी पार्टियां जो खुद अपने विरोधाभासों और महत्वाकांक्षाओं के टकराव में व्यस्त है। वह ना देश का भला कर सकते हैं, ना ही अपना। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा, देशवासियों की समृद्धि और सुशासन की गारंटी है और इसलिए पूरे जुनून और जज्बे के साथ फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार करने के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को राजकीय ग्राम्य विकास संस्थान दनियापुर, शंकरपुर स्थित बूथ संख्या 297 पर सुबह 8: 30 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User