एटा पुलिस ने पांचवीं असलाह फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़, 7 तमंचे एक रायफल सहित गिरफ्तार

Apr 14, 2024 - 18:00
0 19
एटा पुलिस ने पांचवीं असलाह फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़, 7 तमंचे एक रायफल सहित गिरफ्तार

block-350 block-350

एक बार फिर अवैध असलहा तस्करों पर गिरी गाज, जनपदीय पुलिस ने लगातार पांचवीं बार किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, एक शातिर अभियुक्त 07 तमंचे, 01 रायफल तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार।

थाना नयागांव पुलिस, जनपदीय इंटेलीजेंस विंग तथा सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गांव रामनगरिया आशाराम से काली नदी जाने वाले रास्ते के पास आम के बाग से एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 07 बने तमंचे 315 बोर, 01 रायफल अधबनी, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित समय करीब 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागाॅव पर मुअसं- 36/2024 धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता - 1. विजय सिंह पुत्र सियाराम निवासी बघौली थाना जैथरा एटा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम नयागांव और इंटेलीजेंस विंग व सर्विलांस टीम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु नकद 10000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User