जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा द्वारा श्री गणेश इण्टर कॉलेज, कासगंज में दिये जा रहे प्रशिक्षण का किया

Apr 10, 2024 - 17:53
0 11
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा द्वारा श्री गणेश इण्टर कॉलेज, कासगंज में दिये जा रहे प्रशिक्षण का किया

block-350 block-350

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा द्वारा श्री गणेश इण्टर कॉलेज, कासगंज में दिये जा रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण श्री गणेश इण्टर कॉलेज,

 कासगंज में पीठासीन/प्रथम मतदान अधिकारी को दो पालियो में दिया गया प्रशिक्षण कुल 1380 में 24 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में रहे अनुपस्थित जिला मजिस्ट्रेट के स्पष्ट आदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत संबंधित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी रिपोर्ट कराई जाएगी दर्ज कासगंज: भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए श्री गणेश इण्टर कॉलेज, कासगंज में पीठासीन/प्रथम मतदान अधिकारी को दो पालियो में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में चुनाव प्रक्रिया से संबंधी सभी पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को मास्टर ट्रेनर के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उपरोक्त सभी के विरूद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी के विरूद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया, कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को उन्होने कहा कि निर्वाचन का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लगन से सम्पन्न कराये। निरीक्षण करते हुए सभी मतदान कार्मिकों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारी/प्रथम मतदान अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में गहन अध्ययन कर लें और मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी संजय सहित अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक मौजूद रहे।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User