थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड

थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड

Apr 07, 2024 - 15:57
Updated: 2 years ago
0 28
थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड

block-350 block-350

एटा– लोकसभा चुनावों से पूर्व एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, एक शातिर अभियुक्त 21 बने अधबने तमंचे, कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार।

घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण -

 दिनांक 07.04.2024 को थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय करीब प्रातः 03.30 बजे काली नदी के पास सुनसान इलाके में एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 13 बने तमंचे 315 बोर, 02 बने तमंचे 12 बोर, 06 अधबने तमंचे, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं0- 120/2024 धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य -

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में भी शस्त्र फैक्ट्री के मामलों में जेल जा चुके है। 2. अभियुक्तगण पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं। 3. अभियुक्तगण तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में बेचते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता -*

अर्जुन उर्फ घंटूरा पुत्र नेम सिंह निवासी नगला मुही थाना कोतवाली देहात एटा

*फरार अभियुक्त का नामपता -*

विजय पुत्र भगवान सिंह निवासी परौली थाना जैथरा जनपद एटा

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास -

अभियुक्त अर्जुन उर्फ घंटूरा का आपराधिक इतिहास -

1. मुअसं- 213/19 धारा 304, 323, 504, 506 भादवि व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट कोत0 देहात एटा 

2. मुअसं- 619/16 धारा 60/60(2) आब0 अधि0 व 272, 273 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा 3. मुअसं- 130/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली देहात एटा 4. मुअसं- 551/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली देहात एटा 5. मुअसं- 482/21 धारा 411/414 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा 6. मुअसं- 483/21 धारा 15 उत्तर प्रदेश डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम थाना कोतवाली नगर एटा 7. मुअसं- 485/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा 8. मुअसं- 146/22 धारा 379, 411 भादवि थाना खेरगढ़ जिला फिरोजाबाद 9. मुअसं- 307/22 धारा 411 भादवि थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद 10. मुअसं- 309/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट जिला फिरोजाबाद

 अभियुक्त विजय का आपराधिक इतिहास -

 1. मुअसं- 47/15 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा

2. मुअसं- 229/19 धारा 3/5/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा 3. मुअसं- 428/22 धारा 3/5/25/27 आम्र्स एक्ट व 307 भादवि थाना जैथरा जनपद एटा 4. मुअसं- 455/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा 5. मुअसं- 456/19 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा 

बरामदगी -

 1. 13 तमन्चे (315 बोर)

2. 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस (315 बोर) 3. 02 तमंचे (12 बोर) 4. 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस (12 बोर) 5. 06 अधबने तमंचे 6. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -

1. प्रभारी निरीक्षक श्री निर्दोष सिंह सेंगर 2. उ0नि0 सन्दीप कुमार राणा (चौकी प्रभारी मरथरा) 3. उ0नि0 मुकुल कुमार (चौकी प्रभारी जावड़ा) 4. उ0नि0 श्री विजय सिंह (चौकी प्रभारी लिप्टन) 5. का0 जितेन्द्र 6. का0 योगेन्द्र 7. का0 सन्दीप कुमार 8. का0 सोनू राणा 

सहयोगी टीम -

 1. उ0नि0 श्री सगीर खान (प्रभारी एन्टी व्हिकल थेप्ट टीम) 2. का0 मनोज कुमार 3. का0 चरन सिह। एसएसपी एटा द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का अनावरण करने वाली टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25,000 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User