गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी पुलिस लाइन, लोकसभा चुनाव व ईद को लेकर पुलिस का बलवा ड्रिल

Apr 06, 2024 - 19:44
0 20
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी पुलिस लाइन, लोकसभा चुनाव व ईद को लेकर पुलिस का बलवा ड्रिल

block-350 block-350

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी पुलिस लाइन, लोकसभा चुनाव व ईद को लेकर पुलिस का बलवा ड्रिल

फर्रुखाबाद। आगामी लोक सभा चुनाव व ईद आदि त्योहारों को देखते हुए पुलिस लाइन मैदान फतेहगढ़ में चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में पुलिस टीम को बलवा ड्रिल व दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास कराया गया।

इस दौरान पुलिस लाइन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जवानों को दी गई जानकारी जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी भी दी गई। अभ्यास सत्र में एलआयू टीम, नागरिक पुलिस, फायर सर्विस, अश्रु गैस,यातायात पुलिस आदि टीमें शामिल हुईं|

एसपी ने बलवा ड्रिल के दौरान पाई गई खामियों के सुधार के लिए निर्देश दिये। एसपी विकास कुमार ने बताया कि बलवा ड्रिल सत्र में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा या दंगा होने के दौरान बलवाइयों पर की जाने वाली कार्रवाई का प्रदर्शन कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User