फर्जी जमानत लेनें में दो आरोपी गिरफ्तार

Apr 05, 2024 - 19:06
0 35
फर्जी जमानत लेनें में दो आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

फर्जी जमानत लेनें में दो आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। जिला जेल में बंद दो आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत लेनें के मामले में पुलिस नें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है| उन्होंने बिहार के दो अभियुक्तों की जमानत फर्जी तरीके से ली थी |

दरअसल जिला कारागार में निरुद्ध अभियुक्त संजय शाह पुत्र सिकन्दर शाह व गौतम शाह पुत्र रामप्रकाश निवासी लक्ष्मीपुर बरारी जनपद कटिहार बिहार की जमानत थाना जहानगंज के खेरा सितौली निवासी यादराम पुत्र भागीलाल व हिन्दपाल पुत्र रूपा उर्फ रूपलाल नें फर्जी तरीके से ली थी।

जिसकी जानकारी होनें पर जाँच की गयी तो उपनिरीक्षक रक्षा सिंह नें बीते 15 फरवरी 2024 को कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी| जिसमे आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 465, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया| मामले की विवेचना हुई| निरीक्षक सुदेश कुमार, दारोगा मिथलेशकुमार आदि नें सेंट्रल जेल तिराहे से दोनों आरोपियों यादराम व हिन्दपाल की गिरफ्तारी की |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User