देवरों ने भाभी को गोलियों से भूना, जेल से छूटकर आई थी

Apr 04, 2024 - 07:58
0 590
देवरों ने भाभी को गोलियों से भूना, जेल से छूटकर आई थी

block-350 block-350

Bihar Crime : बिहार के बक्सर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या का आरोप उसके दो देवरों पर लगा है. बताया जा रहा है जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी गई है।

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि देवरों ने अपनी भाभी की हत्याकर भाई की मौत का बदला लिया है। दरअसल महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप लगा था. वह इस मामले में जेल में थी. होली से पहले वह बेल पर जेल से बाहर निकली थी।

बुधवार को जब वह अपनी बेटी के साथ शौच के लिए जा रही थी तब उसे बदमाशों ने दो गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद महिला का दोनों देवर फरार है। घटना बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के रैका पाण्डेयपुर गांव की है।

महिला की पहचान 40 वर्षीय ममता पांडेय के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. दिनदहाड़े महिला की हत्या के बाद हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई।

मृतका के पांच संतान चार बेटी और एक बेटा है. पिछले साल अप्रैल महीने में इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया था और अब साल भर के अंदर मां का भी साया उठ गया. दरअसल 28 अप्रैल 2023 को ममता पांडेय के पति अक्षय पांडेय की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी।

अक्षय पांडेय की हत्या का आरोप उनकी पत्नी ममता पांडेय पर लगा था. आरोप था कि ममता पांडेय ने अपने प्रेमी जितेंद्र दुबे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और खून से सने कपड़े मिले थे. तब पुलिस ने ममता को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद थी. होली से कुछ दिन पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आई थी। बुधवार को उसकी हत्या कर दी गई।

इस घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला के देवरों ने उसे गोली मारकर भाई की हत्या का बदला लिया है। मामले में डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जेल भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसने भी महिला की हत्या की है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User