अमांपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण करते 03 अभि0गण को 40 लीटर अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार।

Mar 31, 2024 - 21:26
0 13
अमांपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण करते 03 अभि0गण को  40 लीटर अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अवैध शराब के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण करते 03 अभि0गण को किया गिरफ्तार, कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना अमांपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तगण 1.राकेश पुत्र मंगली नि0 नगला पोपी थाना अमापुर जनपद कासगंज 2. राजवीर पुत्र डालचन्द्र 3. टाकीराम पुत्र ऐदल सिंह निवासीगण ग्राम नगला मोती थाना अमांपुर जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभि0गण के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण(एक चूल्हा, 01प्लास्टिक पाइप,01पीपा,02 कट्टी,01परात आदि ) बरामद किये गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 82/24 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । गिरफ्तार अभि0गण – 1. राकेश पुत्र मंगली नि0 ग्राम नगला पोपी थाना अमांपुर जनपद कासगंज । आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0- 82/24 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना अमांपुर जनपद कासगंज । मु0अ0सं0- 232/14 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना अमांपुर जनपद कासगंज । मु0अ0सं0- 073/21 धारा 323/452/506 भादवि थाना अमांपुर जनपद कासगंज । 2. राजवीर पुत्र डालचन्द्र नि0 ग्राम नगला मोती थाना अमांपुर जनपद कासगंज । आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0- 82/24 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना अमांपुर जनपद कासगंज । मु0अ0सं0- 114/21 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना अमांपुर जनपद कासगंज । 3. टाकीराम पुत्र ऐदल सिंह नि0 ग्राम नगला मोती थाना अमांपुर जनपद कासगंज । बरामदगी- • 40 लीटर अवैध कच्ची शराब । • शराब बनाने के उपकरण (एक चूल्हा, 01प्लास्टिक पाइप,01पीपा,03 कट्टी 01बोतल,01परात आदि ) पुलिस टीम – • प्र0नि0 हरिभान सिंह राठौड़ थाना अमांपुर जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User