EC On Exit Poll: एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

Mar 30, 2024 - 08:31
0 170
EC On Exit Poll: एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

block-350 block-350

EC On Exit Poll: भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिगुल बजा दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसी महीने 16 मार्च को तारीखों का एलान किया।

देश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया की इस बार देश में आम चुनाव 7 चरणों में कराया जाएगा। वहीं चुनाव के एलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया। बता दें कि, इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को कराया जाएगा।

वहीं चुनाव का रिजल्ट 4 जून को घोषित होगा। इस बीच चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा फैसला किया। चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना बता दें कि, चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर एक अधिसूचना जारी किया।

जिसमें 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 1 जून को शाम 6.30 बजे के बीच एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर रोक लगा दी है। एग्जिट पोल पर रोक लगाने से बिकाऊ मीडिया के मुँह पर करारा तमाचा लगा है। चुनाव आयोग के इस निर्णय ने उनकी प्रसंशा होती देखी जा रही है। छोटे दलों के प्रत्याशियों को राहत का काम किया है।

इस दौरान देश में लोकसभा और चार राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। आयोग की तरफ से गुरुवार (28 मार्च) को जारी यह निर्देश स्पष्ट करता है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत, मतदान बंद होने से पहले 48 घंटे की अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जनमत सर्वेक्षण परिणाम या सर्वेक्षण सर्वेक्षण सहित किसी भी चुनाव से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन वर्जित है।

बता दें कि, चुनाव आयोग देश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुआव भी कराने वाला है। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम शामिल है। इसके अलावा देश के 12 राज्यों में 25 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग से उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User