पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने छोड़ी सपा भाजपा में हुए शामिल, बसपा नेता नीरज मिश्रा भी हुए साथ

Mar 17, 2024 - 16:45
0 978
पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने छोड़ी सपा भाजपा में हुए शामिल, बसपा नेता नीरज मिश्रा भी हुए साथ

block-350 block-350

Etah politics : एटा। राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं, कब कौन किस पाले में जाकर बैठ जाए कहा नहीं जा सकता।

जिले की राजनीति को लेकर जहां चर्चाएं हो रही थीं कि इसबार एटा सीट पर सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर होगी लेकिन सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने समाजवादी पार्टी के साथ बड़ा खेला कर दिया है।

आज के राजनीतिक घटनाक्रम ने सपा की टेंशन बड़ा दी है जहां समाजवादी पार्टी ने एटा सीट पर शाक्य प्रत्याशी उतार भाजपा का गणित बिगाड़ने की चाल चली तो‌ वहीं भाजपा ने समाजवादी पार्टी के नीचे की जमीन ही खिसका दी। दरअसल एटा-कासगंज की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाने वाले पूर्व सांसद सपा नेता कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।

जिले में जनचर्चा बनी हुई है कि सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने समाजवादी पार्टी को ऐसी राजनीतिक पटकनी दी है कि सपा का सारा जातीय गणित ही बिगाड़ दिया है। देखा जाये तो एटा कासगंज की लोकसभा सीट पर अब जमीनी स्तर पर समाजवादी पार्टी का कोई बड़ा चेहरा ही नही बचा है सब एक ही कस्ती पर सवार हो गए हैं।

तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव के पीछे बसपा नेता नीरज मिश्रा भी दिखाई दे रहे हैं जो भगवा पट्टा कमल छाप पहने हुए हैं। जिन्हें आप अब भाजपाई कह सकते हैं।

कासगंज एटा जनपद में अपना बजूद रखने वाले कद्दावर सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव व बसपा के जुझारू नेता नीरज मिश्रा को वर्तमान सांसद राजवीर सिंह ने अपने साथ पार्टी में मिलाकर चुनाव की धुरी को अपनी ओर सीधी तरह मोड़ दिया है। चुनावों की घोषणा के बाद अब देखना है कि ऊँट किस करवट बैठता है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User