पुलिस लाइन कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया

Mar 15, 2024 - 19:32
0 17
पुलिस लाइन कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया

block-350 block-350

पुलिस लाइन कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार किया गया तथा जवानों की ड्रिल परेड का निरीक्षण भी किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इसके पश्चात डायल 112 व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और इस दौरान इवेंट पुस्तिका, हिस्ट्री बुक, लॉग बुक आदि संबंधित अभिलेखों को बारीकी से चैक किया तथा वाहनों की साफ सफाई का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारी गण को निर्देशित किया गया । इसके उपरांत भोजनालय का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात कार्यालयों के अभिलेख को अपडेट रखने व पुलिस लाइन परिसर एवं कर्मचारी बैरकों की साफ सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User