शादी में आया वीडियो ग्राफ़र दूल्हे की बहन को लेकर फरार

Mar 14, 2024 - 09:15
0 768
शादी में आया वीडियो ग्राफ़र दूल्हे की बहन को लेकर फरार

block-350 block-350

Love ka fanda: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जो सभी की जुबान पर चर्चा बनी हुई है।

यहां एक विवाह समारोह में वीडियोग्राफी करने आए युवक पर ही दूल्हे की बहन को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है। लापता लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसमें युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

6 मार्च को घर से निकली थी लड़की, अब तक नहीं मिली बताया जाता है कि गांव में एक लड़के का विवाह था, जिसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए एक युवक को बुलाया गया था। आरोप है कि युवक लड़के की नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया। मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है।

लड़की के पिता के मुताबिक लड़की 6 मार्च को घर से निकली है, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित पिता का इस मामले में कहना है कि उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि बेटे की शादी में आया वीडियोग्राफर उनकी बेटी को बहला-फुसलाहकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की लड़की के पिता वीडियोग्राफर के घर भी गए तो उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। हालांकि, आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी लड़की को लेकर आया था।

अहियापुर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि एक लड़की की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताये स्थान पर दबिश भी दी गई हैं। लड़की और फोटोग्राफर का अभी कोई पता नहीं चला है। घटना की चर्चाएं क्षेत्र में आग की तरह फैल चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User