कांवड़िये Kanwariyas और ताजियेदार Tajiyedar आमने-सामने आये, पथराव में CO का फूटा सिर

Jul 30, 2023 - 08:27
0 416
कांवड़िये Kanwariyas और ताजियेदार  Tajiyedar आमने-सामने आये, पथराव में CO का  फूटा सिर

block-350 block-350

पीलीभीत। पीलीभीत में शनिवार शाम को खमरिया पुल पर कांवड़िये (Kanwariyas) और ताजियेदार (Tajiyedar) आमने-सामने आ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।

 घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ सीओ सदर प्रतीक दहिया मौके पर पहुंच गए। पथराव में सीओ सदर प्रतीक दहिया के सिर पर पत्थर लगा है, जिससे सीओ सदर घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ताजियेदारों (Tajiyedar) ने ताजिया रखकर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया किया।

 स्थिति बिगड़ते देख अन्य थानों से फोर्स बुला लिया गया है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अफसर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा जहानाबाद में भी विवाद के चलते रिछा-बहेड़ी हाईवे जाम लगा दिया गया।

दोनों जगह जाम लगने से राहगीर फंसे हुए हैं। अन्य थानों की पुलिस को बुलाया गया था मामला अभी शांत बना हुआ। CO के सिर में चोट लगने से मामला गर्मा गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User