दोस्त की बीबी पर थी गंदी नजर, कोल्डड्रिंक में नशा देकर रेप, बनाया वीडियो

Mar 04, 2024 - 08:57
0 566
दोस्त की बीबी पर थी गंदी नजर, कोल्डड्रिंक में नशा देकर रेप, बनाया वीडियो

block-350 block-350

अपने दोस्त की पत्नी पर गंदी नजर रखने वाले युवक ने ऐसी चाल चली कि हर कोई हैरान रह गया। युवक की दोस्त की पत्नी को कोल्डड्रिंक में ने नशीला पदार्थ ऑफर किया।

आरोप है कि युवक ने बाद में पीड़ित महिला के साथ रेप किया। यही नहीं, उसके बाद युवक ने विवाहिता का सेक्स वीडियो और न्यूड फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी युवक शकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 विदेश में नौकरी करने वाले एक युवक की पत्नी को उसी के दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया था। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये हड़प लिए। जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तथा उसके एक साथी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी को लंढौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

आरोपी की पहचान शकील, निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया है। जहां उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User