सुहागरात से पहले दूल्हे की खुली पोल, दुल्हन ने किया ऐसा कांड बापस पहुंची मायके

Mar 04, 2024 - 08:33
0 444
सुहागरात से पहले दूल्हे की खुली पोल, दुल्हन ने किया ऐसा कांड बापस पहुंची मायके

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दुल्हन शादी के होने बाद विदा होकर ससुराल पहुंची।

सुहागरात से पहले पति की दूसरी बिरादरी की जानकारी होने पर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन का गुस्सा फूट पड़ा। ससुराल में पहुंचते ही उसने इसको लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी पर उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। खुद को ठगा सा महसूस कर पीड़िता एक घंटा ससुराल में ठहरने के बाद परिजनों के साथ वापस मायके लौट आई।

शादी कराने वाले बिचौलिए पर भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी शहर के ही दूसरे मोहल्ले की निवासी युवती के साथ करीब एक साल पहले तय हुई थी। आरोप है कि बिचौलिए ने झूठ बोलते हुए अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के बाद भी युवक-युवती की शादी तय करा दी।

बीती 29 फरवरी को धार्मिक रिति रिवाज संग शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी के बाद जब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो उसे पति के दूसरी बिरादरी से जुड़ा होने की जानकारी हुई। गुस्साई दुल्हन ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर उसके मायके से परिजन भी आ पहुंचे। इसके बाद ससुराल में ठहरने से इनकार करते हुए नई नवेली दुल्हन एक घंटे के भीतर ही वापस मायके लौट आई।

किसी भी कीमत पर ससुराल वापस जाने से इनकार कर दिया। शनिवार को कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पूरे विवाद का समझौता कराया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने मामले की जानकारी से इनकार किया। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

दुल्हन के परिवार वालों ने बिचौलिए पर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शादी समारोह में शामिल हुए कुछ रिश्तेदार भी दुल्हन की ससुराल में ही रुके थे। उन्होंने दुल्हन के परिवार वालों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User