शादी के बंधन में बंधी टीवी की नागिन

Mar 03, 2024 - 13:54
0 242
शादी के बंधन में बंधी टीवी की नागिन

block-350 block-350

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है।

कपल ने जयपुर के पास स्थित चोमू जिला के चोमू पैलेस होटल में सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। हाल ही में सुरभि का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़ा पहने नाचते हुए एंट्री लेती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में सुरभि चंदना ने ग्रे और पेस्टल कलर का कॉन्ट्रास वाला लहंगा पहना हुआ है, जिसपर काफी हैवी वर्क किया गया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नेकलेस और मांग टीके के साथ बालों को खुला रखते हुए अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया।

वहीं दूल्हे करण ने भी ग्रे कलर की शेरवानी और गोल्डन पगड़ी पहनी हुई है। सुरभि 'मैंने प्यार किया था' गाने पर डांस करते हुए एंट्री कर रही है। तभी करण भी नाचते हुए आते हैं और सुरभि को गले लगा लेते हैं। वहीं अन्य वीडियो में सुरभि और करण फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फैंस इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं। बता दें सुरभि चंदना और करण शर्मा ने एक-दूसरे को लगभग 10 साल तक डेट किया और अब शादी कर ली है। सुरभि ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को किसी के सामने रिवील नहीं किया। शादी से कुछ महीने पहले ही सुरभि ने करण से दुनिया को मिलवाया। दोनों ने बीते साल रोका किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User