चाचा शरद पवार ने CM शिंदे, डिप्टी CM फडणवीस और भतीजे को खाने पर बुलाया?

Mar 01, 2024 - 10:07
0 20
चाचा शरद पवार ने CM शिंदे, डिप्टी CM फडणवीस और भतीजे को खाने पर बुलाया?

block-350 block-350

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फड‍णवीस और अजित पवार को दो मार्च को बारामती के उनके दौरे में अपने आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया है।

शिंदे, फडणवीस और अजित पवार पुणे जिले के बारामती शहर में स्थित विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज परिसर में एक रोजगार मेला, 'नमो महारोजगार मेलावा' में शिरकत करेंगे। शिंदे, फडणवीस और अजित पवार को भेजे गए निमंत्रण (28 फरवरी को लिखे पत्र के एक हिस्से) में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह और बारामती से सांसद उनकी बेटी सु्प्रिया सुले सांसदों के नाते इस सरकारी कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहेंगे।

अजित लोकसभा में बारामती संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारी पर कर रहे विचार इस तरह की अटकलें हैं कि NCP में विभाजन के बाद अजित पवार लोकसभा चुनाव में बारामती संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारी पर विचार कर रहे हैं जहां से उनकी चचेरी बहन सुले सांसद हैं।

शिंदे को लिखे पत्र में राज्यसभा सदस्य ने कहा कि विद्या प्रतिष्ठान के अध्यक्ष के रूप में उन्हें शैक्षणिक संस्थान के परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत करने में खुशी होगी। शरद पवार ने शिंदे से फडणवीस और अजित पवार के साथ विद्या प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के बाद बारामती में उनके आवास 'गोविंदबाग' पर भोजन के लिए उनके निमंत्रण को स्वीकार करने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User