Bangladesh Fire: बांग्लादेश में आग लगने से, 43 की मौत

Mar 01, 2024 - 10:12
0 19
Bangladesh Fire: बांग्लादेश में आग लगने से, 43 की मौत

block-350 block-350

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार देर रात आग लगने से बहुत बड़ा हादसा हो गया।

राजधानी ढाका में सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है और कई दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और निकटवर्ती बर्न अस्पताल का दौरा करने के बाद बताया कि आग से अब तक 43 लोगों की मौत हो गई है।

बर्न अस्पताल में 40 घायल लोगों का इलाज जारी स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि शहर के मुख्य बर्न अस्पताल में कम से कम 40 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहम्मद शिहाब ने कहा कि आग ढाका के बेली रोड़ के एक लोकप्रिय बिरयानी रेस्तरां में लगी। राग रात 9:50 बजे लगी।

उन्होंने बताया कि आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे कई लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। वहीं, अग्निशमन सेवा के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने 75 लोगों को जिंदा बचाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User