आलोक सिलाई केंद्र, महिलाओं में रोज़गार की नई जागृति लायेगा -अतिबल सिंह

Feb 28, 2024 - 21:35
0 51
आलोक सिलाई केंद्र, महिलाओं में रोज़गार की नई जागृति लायेगा -अतिबल सिंह

block-350 block-350

आलोक सिलाई केंद्र, महिलाओं में रोज़गार की नई जागृति लायेगा -अतिबल सिंह

 -- अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ( आलोक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अतिवल सिंह की अध्यक्षता में संगठन में सक्रियता लाने एवं पूर्व बैठक के अनुमोदन को लेकर संपन्न हुई ‌‌ बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवल सिंह ने कहा की आलोक द्वारा महिलाओं को सिलाई कढ़ाई सीखने के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र जनपद अलीगढ़ के अतरौली में खोलकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है तथा भविष्य में प्रदेश स्तर पर अन्य जिलों में भी सिलाई केंद्र खोले जाएंगे ।

आलोक निशुल्क सिलाई मशीन केंद्र को प्रदान करेगा जिससे महिलाएं एवं लड़कियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नया कदम होगा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शिव सिंह लोधी ने कहा प्रदेश में चल रहे रिक्त पदों को लेकर संगठन में सक्रियता लाई जाए और और प्रदेश स्तर के चुनाव को तिथि निर्धारित कर शीघ्र कराया जाए।

 राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र सिंह एवं डॉ ओंकार सिंह ने कहा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई विकास बोर्ड का गठन प्रदेश में होना चाहिए इससे अवंती बाई के आदर्श से आम जन को प्रेरणा मिलेगी राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा हम सबको एकता की जंजीर में बंध कर आलोक संगठन के प्रति कार्य करना होगा तथा जिलेवार और मंडलवार कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यकारिणी को मजबूत किया जा सकता है जब प्रदेश कार्यकारिणी मजबूत हो जाएंगी तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वयं मजबूत हो जाएगी ।

राष्ट्रीय संरक्षक विश्वनाथ सिंह ने कहा पदाधिकारी को दायित्व उनके क्षेत्र के अनुसार दिए जाएं ताकि वह क्षेत्र में रहकर के संगठन को गति प्रदान कर सकें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा स्थानीय स्तर पर अगर संगठन का ध्यान रखा गया तो निश्चित ही आलोक को नहीं दिशा मिलेगी वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शिव सिंह लोधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार राजपूत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ ओंकार सिंह, राष्ट्रीय संयोजक विश्वनाथ सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत राष्ट्रीय महामंत्री अभिषेक राजपूत राष्ट्रीय संगठन सचिव अरविंद राजपूत राष्ट्रीय संगठन सचिव संगीता कुमारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User