कांग्रेस पर आयकर विभाग की कार्रवाई, खातों से ₹65 करोड़ जब्त

Feb 21, 2024 - 17:57
0 21
कांग्रेस पर आयकर विभाग की कार्रवाई, खातों से ₹65 करोड़ जब्त

block-350 block-350

आयकर विभाग ने 115 करोड़ रुपये के कुल बकाया कर में से कांग्रेस के खाते से 65 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए हैं।

कांग्रेस पार्टी ने वसूली के खिलाफ आज आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) का दरवाजा खटखटाया है और शिकायत दर्ज कराई है।

 शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि आयकर विभाग ने पीठ के समक्ष होने वाली सुनवाई के नतीजे का इंतजार किए बिना बैंकों के पास पड़ी शेष राशि से पैसे रिकवर कर लिए हैं। कांग्रेस ने अपील की कि स्थगन आवेदन के निपटारे तक विभाग आगे न बढ़े।

वहीं सूत्रों के अनुसार आईटीएटी ने निर्देश दिया है कि मामले की सुनवाई होने तक यथास्थिति बनाए रखी जाए। मामले को आज दोपहर 2:30 बजे के लिए सूचीबद्ध किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी रहेगी?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User