गोद भराई से एक दिन पहले युवती गंगा में डूबी

Feb 18, 2024 - 19:30
0 22
गोद भराई से एक दिन पहले युवती गंगा में डूबी

block-350 block-350

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट पर कल्पवास कर रही ताई से मिलने के बाद भाई और मां के साथ गंगा स्नान करने के दौरान शनिवार को पैर फिसल जाने से युवती गंगा में डूब गई ।

काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका ड्यूटी की 19 फरवरी को गोद भराई होनी है कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी बादशाह राजपूत की 18 वर्षीय पुत्री रवीना शुक्रवार शाम गांव से गए ट्रैक्टर से अपनी मां ज्ञान देवी भाई सत्येंद्र एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ पांचाल घाट पर कल्पवास कर रही ताई राम लडेती के पास गई थी ।

परिवार के अधिकांश लोग वापस लौट गए और यह लोग वहीं रविवार को होने वाले भंडारे के कारण रुक गए थे शनिवार की सुबह रवीना अपने घर वालों के साथ गंगा नहाने गई उसका पर अचानक फिसल गया और वह गहराई में चली गई रवीना के डूबने से वहां पर चीख पुकार मच गई ।

खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका अंधेरा होने के कारण खोजबीन बंद कर दी गई परिजनों ने बताया कि रविवार को आजाद नगर से गोताखोर बुलाकर खोजबीन कराई जाएगी परिजनों ने यह भी बताया कि 19 फरवरी को इस युवती की गोद भराई होनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User