पॉलटिक्स: क्या सपा को बाय बाय करेंगे ये नेता

Feb 19, 2024 - 09:17
0 21
पॉलटिक्स: क्या सपा को बाय बाय करेंगे ये नेता

block-350 block-350

अपना दल कमरोवादी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि पिछड़ा और दलित समाज की लड़ाई के लिए कांग्रेस के साथ आई हैं।

हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। जहां अन्याय होगा वहां न्याय के लिए लड़ेगी। पल्लवी पटेल ने राहुल गांधी का गोदौलिया पर स्वागत किया। पल्लवी पटेल भी अपनाए हुए हैं बगावती तेवर सपा की विधायक पल्लवी पटेल भी राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को वोट न देने का एलान कर चुकी हैं।

उन्होंने भी प्रत्याशी तय करने में पीडीए का ख्याल न रखने का आरोप लगाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में रायबरेली में शामिल होने का निर्णय लिया है, जबकि पल्लवी शनिवार को ही वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं। स्वामी प्रसाद मौर्य भी रविवार को प्रयागराज में इस यात्रा में शामिल होंगे।

सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत 4-5 विधायकों के भाजपा से संपर्क की चर्चाएं उधर, सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत 4-5 विधायकों के भाजपा में संपर्क की चर्चाएं हैं। सपा विधायक पल्लवी पटेल खुला एलान कर चुकी हैं कि वह सपा के राज्यसभा प्रत्याशियों को वोट नहीं देंगी, क्योंकि इन्हें तय करने में पीडीए का ख्याल नहीं रखा गया।

खासमखास व तिंदवारी से पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने भी मोर्चा खोल दिया है। उनका दावा है कि पीडीए समर्थक सपा के विधायक राज्यसभा प्रत्याशी आलोक रंजन और जया बच्चन को वोट नहीं देंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर पार्टी विधायकों में फूट का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बोले जाने वाले शब्दों पर सपा नेतृत्व अंकुश नहीं लगा पा रहा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज समेत सपा के 4-5 विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। ये सभी वे विधायक हैं, जिन्हें इंद्रजीत सरोज ने ही वर्ष 2022 में पैरवी करके सपा का टिकट दिलवाया था। उनके भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है।

यहां बता दें कि सपा विधायक इंद्रजीत सरोज और भाजपा एमएलसी रामचंद्र प्रधान करीब ढाई महीने पहले ही समधी बने हैं। हालांकि, इस संबंध में इंद्रजीत सरोज से संपर्क की कोशिश की, पर उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था।

भाजपा फैला रही पाला बदलने की अफवाह सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इंद्रजीत सरोज बहुत ही समझदार और पार्टी के निष्ठावान नेता हैं। उनके पाला बदलने की अफवाह भाजपा षड्यंत्र के तहत फैला रही है। बृजेश प्रजापति के बयान के बारे में मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User