लाहौर 1947' में सनी देओल संग 90 की ये एक्ट्रेस करेंगी रोमांस

Feb 12, 2024 - 19:48
0 39
लाहौर 1947' में सनी देओल संग 90 की ये एक्ट्रेस करेंगी रोमांस

block-350 block-350

Lahore 1947: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं।

इस फिल्म को लेकर शोर इसलिए भी हैं क्योंकि ये ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' के बाद सनी की अगली फिल्म है। लाहौर 1947' में सनी देओल संग प्रीति जिंटा करेंगी रोमांस वहीं अब फिल्म की हीरोइन की घोषणा की हो गई है।

'लाहौर 1947' में सनी देओल संग प्रीति जिंटा रोमांस करती हुई नजर आएंगी. इस बात का खुलासा फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने किया है। राजपकुमार संतोषी ने कही ये बात राजकुमार संतोषी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि "लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. वे लाहौर 1947 में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

वे हमारे इंडस्ट्री के एक बेहद टैलेंटेड बेहतरीन और सबसे स्वाभाविक अभिनेत्री हैं. वह जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें खुद को पूरी तरह से निवेश कर देती हैं. वे अक्सर दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वह उस किरदार के लिए ही बनी हैं।

 डायरेक्टर ने आगे ये भी कहा कि 'दिलचस्प बात यह है कि दर्शक उन्हें सनी देओल के साथ फिर से देखेंगे। इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया गया है और इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति की तरह सटीक हो।

राजकुमार संतोषी ने सबसे टॉप कैमरापर्सन के साथ मिलाया हाथ खास बात बता दें कि इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे। इसी के साथ ये तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए एक साथ आई हैं।

ऐसे में फिल्म को लेकर अच्छा खासा शोर है. वहीं इस फिल्म के साथ डीओपी और कैमरामैन के रूप में बेहद प्रतिभाशाली संतोष सिवन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि "हमारे पास लाहौर 1947 के कैमरामैन/डीओपी के रूप में संतोष सिवन होंगे।

वह इस समय देश के टॉप कैमरामैन मे से एक हैं। इससे पहले, संतोष और मैंने दो फिल्मों, पुकार और बरसात में साथ काम किया था, जिसमें वह सिनेमैटोग्राफर/कैमरामैन थे। बता दें कि फिल्म की शूटिंग आज यानी 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User