गंजडुंण्डवारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 315 बोर तमंचा सहित किया गिरफ्तार,

Feb 07, 2024 - 19:54
0 27
गंजडुंण्डवारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 315 बोर तमंचा सहित  किया गिरफ्तार,

block-350 block-350

अवैध शस्त्र के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना गंजडुंण्डवारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्र के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय राणा के नेतृत्व में थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नौशाद पुत्र नन्हे कुरैशी निवासी ग्राम सुजावलपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त को कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंजडुण्डवारा पर मु0अ0सं0 26/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User