कासगंज साइबर ठगी का शिकार अमांपुर के प्रितिष्ठित व्यापारी

Feb 03, 2024 - 22:31
0 37
कासगंज  साइबर ठगी का शिकार अमांपुर के प्रितिष्ठित व्यापारी

block-350 block-350

कासगंज अमांपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी हुए साइबर ठगी का शिकार।

खबर जनपद कासगंज के थाना अमांपुर से है जहां बीते दिन कस्बा अमांपुर के प्रसिद्ध व्यापारी राकेश पाराशर साइबर ठगी के शिकार हो गया आपको बताते चलें बीते दिनांक 02 फरवरी 2024 को उपरोक्त व्यापारी के फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई जिसके माध्यम से व्यापारी को धमकाया गया कि तुम्हारे पुत्र का अपहरण हो चुका है। हम जो बात का रहे हैं उसको सुनो और इसी के मुताबिक चलो हम जो खाता नंबर आपको दे रहे हैं उनमें रुपया डाल दो नहीं तो हम तुम्हारे बेटे की हत्या कर देंगे।इस बात से घबराए हुए व्यापारी ने बताए हुए साइबर ठगो द्वारा खातों में एक के बाद एक 18 लाख रुपए डाल दिए जिसकी सूचना उपरोक्त व्यापारी ने अपने आपको ठगाई के घेरे में आ जाने के बाद अपने साथ हुई घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस थाना अमांपुर को लिखित में तहरीर दी और अपने साथ घटित घटना को बताया जिसके आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और उपरोक्त घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुट गया।अब देखने वाली बात यह होगी के उपरोक्त व्यापारी द्वारा जो सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई है उसकी पुलिस द्वारा गहराई से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User