सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा तहसील सहावर में सुनी गई जन समस्याए।

Feb 03, 2024 - 22:24
0 26
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा तहसील सहावर में सुनी गई जन समस्याए।

block-350 block-350

जनपद कासगंज की सभी तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा तहसील सहावर में सुनी गई जन समस्याए।

 दिनांक 03 फरवरी 2024 को तहसील सहावर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा तहसील सहावर में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही राजस्व सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को अवगत कराया गया । इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि तहसील दिवस पर आने वाले प्रकरणों को लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सहावर, तहसीलदार सहावर, थाना प्रभारी सहावर, थाना प्रभारी अमांपुर, थाना प्रभारी सुन्नगढी एवं अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User