अवैध सम्बन्धनों में प्रेमी ने प्रेमिका की आँखे फोड़ी गला काटा, दी खौफनाक सजा

Jan 30, 2024 - 09:32
0 311
अवैध सम्बन्धनों में प्रेमी ने प्रेमिका की आँखे फोड़ी गला काटा, दी खौफनाक सजा

block-350 block-350

Delhi Crime: दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पहले अपनी प्रेमिका की आंख फोड़ दी और फिर गला काटने के बाद चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी।

युवती के शव पर एक दर्जन से ज्यादा चाकू से वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने 25 वर्षीय रश्मि के शव को कब्जे में लेकर आरोपी 21 वर्षीय पांडव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसकी प्रेमिका के किसी और के साथ अवैध संबंध थे।

 पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सना चाकू, कपड़े और युवती का मंगलसूत्र बरामद किया है। डीसीपी जिम्मी चिरम ने बताया कि 25 जनवरी को शकूर बस्ती रेलवे ट्रैक के पास बने यार्ड में युवती का शव मिला था। 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली : युवती की गर्दन कटी हुई थी, पेट चीरा हुआ था और आंख फोड़ने के साथ उसके शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा बार वार किए गए थे।

पुलिस को युवती के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उस वक्त पहचान नहीं हो सकी। रानी बाग थाना एसएचओ मुकेश कुमार की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात स्थल के अलावा 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। रात और घने कोहरे की वजह से पुलिस को फुटेज में कुछ साफ नहीं दिख रहा था।

बाद में टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद युवती की पहचान हुई। वह मुंगेर, बिहार की रहने वाली थी। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था और पिछले डेढ़ साल से रश्मि के साथ उसकी दोस्ती थी। वह रश्मि से अपने पैतृक गांव (बिहार) में मिला था। चूंकि उसकी बहन की शादी उसके गांव में हुई थी।

दुकान से दो चाकू खरीदे - पिछले कुछ माह से उसे शक था कि रश्मि का कहीं और संबंध है और वह उसे नजरअंदाज कर रही है। इसकी वजह से उसने रश्मि को मारने का फैसला किया। इसके बाद वह रानी बाग गया और एक दुकान से दो चाकू खरीदे।

रश्मि को बुध विहार नाले पर बुलाया और किराये के मकान में साथ रहने के लिए कहा। रश्मि द्वारा मना करने पर वह उसे रेलवे यार्ड में ले गया और चाकू से ताबड़तोड़ वार उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। और कानूनी कार्यवाही जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User