चारपाई के नीचे रखी आग से जिंदा जली वृद्ध महिला

Jan 30, 2024 - 09:53
0 105
चारपाई के नीचे रखी आग से जिंदा जली वृद्ध महिला

block-350 block-350

चारपाई के नीचे रखी आग से जिंदा जली वृद्ध महिला

फर्रुखाबाद। ठंड से बचने के लिए चारपाई के नीचे आग रखनें सेवृद्धा बुरी तरह जल गयी| जिससे उसकी मौत हो गयी| आस-पास के लोगों नें कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला।

पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की| थाना मऊदरवाजा के हांता रोशन खां निवासी 85 वर्षीय रामबेटी पत्नी राजजय रामपाल बीती रविवार की रात अपने घर की चारपाई पर तस्ले आग रखकर सो गयी| जिससे रात में उसकी चारपाई में आग लग गयी।

जिससे रामबेटी बुरी तरह झुलस गयी| कमरें से तेज धुआं निकलनें से परिजनों में हड़कंप मच गया| रामबेटी के पौत्र धर्मपाल नें कमरे से आग निकलते हुए देखा| उसने कमरा खोलनें का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नही मिली।

बाद में पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की| फिल्ड यूनिट नें नमूने लिये| थानाध्यक्ष नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User