कासगंज समाधान दिवस पर,डी एम व एस पी ने थाना सहावर और पटियाली में सुनीं जनता की समस्यायें ।

Jan 28, 2024 - 08:49
0 22
कासगंज समाधान दिवस पर,डी एम व एस पी ने  थाना सहावर और पटियाली में सुनीं जनता की समस्यायें ।

block-350 block-350

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर, थाना सहावर और पटियाली में सुनीं जनता की समस्यायें व शिकायतें।

कासगंज: शासन की मंशा के अनुसार जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने थाना सहावर एवं पटियाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनता की समस्याओं, शिकायतों को सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को यथाशीघ्र गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्वता के साथ निस्ताररित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर गत थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों और उनके निस्तारण की भी समीक्षा की गई और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर समस्त राजस्व कर्मियों और लेखपालों को निर्देश दिये कि पैमायश, मेंड़बंदी, भूमि व सम्पत्ति पर अवैध कब्जा, उत्पीड़न, आपसी विवाद सहित समस्त भूमि विवादों पर विशेष सतर्कता बरती जाये। ऐसे विवादों को किसी भी दशा में आगे बढ़ने का मौका न दें। छोटे छोटे स्थानीय विवादों का निस्तारण माह के दूसरे व चौथे शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में कराया जा सकता है। जिससे जनसामान्य को तहसील व जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़ें। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि थाना व तहसील में आने वाले प्रकरणों को कतई लंबित न रखा जाए, ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। ताकि विवाद मौके पर ही समाप्त हो जायें और विवाद आगे न बढ़ें। थाना समाधान दिवस पर एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी व क्षेत्रीय राजस्व कर्मी, लेखपाल एवं पुलिस कर्मी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User