गलन भरी सर्दी ने किया बेहाल, अलाव बने सहारा

Jan 15, 2024 - 19:53
0 25
गलन भरी सर्दी ने किया बेहाल, अलाव बने सहारा

block-350 block-350

गलन भरी सर्दी ने किया बेहाल, अलाव बने सहारा फर्रुखाबाद। दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है।

ठंड और गलन ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। हालांकि दोपहर में धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पायी। बीती रात में शीतलहर चलने के कारण गलन का अहसास होता रहा। शनिवार की सुबह भीषण कोहरे को लेकर आयी दोपहर बाद धूप निकली लेकिन वह बेअसर दिखी| दोपहर से गलन शुरू हो गयी।

जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त है| सुबह काफी कोहरा था लेकिन सुबह करीब 11 बजे धूप निकल आई। दोपहर में धूप तो निकली लेकिन ठंड हवा के सामने बेअसर दिखी। दिन में ही शीतलहर गलन का अहसास कराती रही और रात होते-होते तक तो सर्दी से हालत ही खराब हो गई।

 दोपहर में निकली धूप तो लोग छतों व पार्क आदि स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। सूरज डूबते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। ओस गिरने से भी ठंड का अहसास ज्यादा होने लगा, जिससे सुबह और शाम के समय शहर के विभिन्न मार्केट अंचलों से लेकर अन्य स्थानों पर लोगों को अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। ठंड का प्रकोप बढ़ने से दुकानों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भी लोग जुट रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User