उद्योग व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष शमशाबाद को किया सम्मानित

Jan 10, 2024 - 20:09
0 74
उद्योग व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष शमशाबाद को किया सम्मानित

block-350 block-350

उद्योग व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष शमशाबाद को किया सम्मानित

 महेश वर्मा

शमशाबाद फर्रुखाबाद। जिला महासचिव एवं शमशाबाद उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गंगवार और युवा व्यापार मंडल शमशाबाद के अध्यक्ष रवि पांडे के शमशाबाद क्षेत्र में अभी हाल ही में हुई फर्जी लूट का पर्दाफाश करने वाले थाना अध्यक्ष बलराज सिंह भाटी का स्वागत समारोह किया गया।

थाना प्रांगण में बुधवार की सुबह 10:00 बजे को आयोजित किया गया भारतीय किसान यूनियन शमशाबाद उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा व्यापार मंडल शमशाबाद के बैनर तले आयोजित हुए इस कार्यक्रम में संजय गंगवार एवं रवि पांडे की कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने थाने के समस्त पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में थाना अध्यक्ष बलराज सिंह भाटी एवं उनकी टीम को फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया ।

इस मौके संपन्न हुए स्वागत समारोह मे मौजूद लोगों ने शमशाबाद क्षेत्र में हुई फर्जी लूट की 3 घंटे के अंदर थाना अध्यक्ष बलराज सिंह भाटी एवं उनकी टीम ने जिस तरीके से घटना का पर्दाफाश किया है जिससे मौजूद लोगों ने थाना अध्यक्ष एवं उनकी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की है तथा इस कार्य के लिए उनको बधाई भी दी है ।

इस मौके पर संजय गंगवार अनुपम शर्मा रवि पांडे मुन्ना रहमानी नावेद राकेश कुमार गुप्ता साजेब मियां आरिफ हुसैन ओम शर्मा मुशाहिद खान नसीम खान कन्हैया लाल भारद्वाज अनुज कुमार रस्तोगी नवनीत रस्तोगी अवधेश पांडे रिंकू रस्तोगी रामकुमार गुप्ता गोलू रस्तोगी नितेश रस्तोगी दिनेश यादव संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे समारोह के अंत में थाना अध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User