Kasganj news पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सहावर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Jul 24, 2023 - 15:04
0 26

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना सहावर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों को चेक कर संबन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा थाना सहावर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा आगंतुक रजिस्टर को चेक किया साथ ही हेल्प डेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया किया कि आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस मित्र की तरह व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्या को सुनकर हर संभव मदद की जाए । इसी के साथ कार्यालय में सभी रजिस्टर को चेक किया गया और जो भी खामियां देखने को मिली उनका सुधार करने तथा दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख रखाव को दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, बैरक, बंदीगृह, मैस आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User