दहेज हत्या के 04 वांछित अभियुक्तों को सिकंदर पुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Jan 06, 2024 - 19:24
0 18
दहेज हत्या के 04 वांछित अभियुक्तों को सिकंदर पुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में 04 वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियन्त्रण की दिशा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राना के नेतृत्व में आज दिनांक 06.01.2024 को थाना सिकन्दरपुर वैश्य पर पंजीकृत मु0अ0सं0 04/24 धारा 498ए /304बी/504/323 भादवि0 व धारा ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्तगण 1-आकाश पुत्र नरेन्द्र नि0 काली मडेया थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज 2-विमल पुत्र नरेन्द्र नि0 उपरोक्त 3-नरेन्द्र पुत्र बाबूराम नि0 उपरोक्त 4-मुन्नी देवी पत्नी नरेन्द्र नि0 उपरोक्त को 12 घण्टे के अन्दर प्र0नि0 ब्रजपाल सिंह थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज ने मय टीम के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्तगण दहेज हत्या के उक्त अभियोग के वांछित अभियुक्त है । सभी के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User