Arvind Kejriwal Closed In House By Delhi Police : अरविन्द केजरीवाल के घर को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा, क्या होंगे गिरफ्तार

Jan 04, 2024 - 10:15
0 244
Arvind Kejriwal Closed In House By Delhi Police : अरविन्द केजरीवाल के घर को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा, क्या होंगे गिरफ्तार

block-350 block-350

Arvind Kejriwal Closed In House By Delhi Police : देश की राष्ट्रीय राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। किसी भी स्टाफ को सीएम हाउस के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम कभी भी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है।

दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसे लेकर ईडी ने तीन बार समन भेजा था। तीसरे समन पर मुख्यमंत्री को बुधवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वे नहीं गए।

इसे लेकर सीएम केजरीवाल ने नोटिस को अवैध बताते हुए एक पत्र ईडी को लिखा और कहा कि जो भी पूछना है पत्र लिखकर पूछिये। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि सीएम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीएम हाउस के सारे रास्ते बंद दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को चारों ओर से बंद कर दिया है।

न तो कोई सीएम हाउस से बाहर आ सकता है और न ही कोई अंदर जा सकता है। साथ ही सीएम हाउस जाने वाले मार्गों पर पुलिस तैनात है। सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है। सौरभ भारद्वाज ने गिरफ्तारी की जताई आशंका दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सुनने में आ रहा है कि ईडी की टीम गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने वाली है।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम उनके घर की तलाशी भी ले सकती है। वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने रात में ही एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम सीएम आवास पर छापेमारी कर सीए केजरीवाल की गिरफ्तारी कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User